इंदौर (मध्यप्रदेश) - ‘हिंदु जनजागृति समितिको मैं शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं; और केवल देशमें ही नहीं विदेशमें भी मेरी आवश्यकता पडे तो मैं आपके साथ हूं । मैं समितिके कार्यके लिए कहीं भी अपने ही पैसोंसे उपस्थित रहूंगा’, ऐसा आश्वासन महामंडलेश्वर संतश्री कम्प्यूटर बाबाजीने मालवाके महाकुंभमें संपन्न हिंदु धर्मजागृति सभामें दिया । मध्यप्रदेशमें कम्प्यूटर बाबाद्वारा आयोजित मालवाके महाकुंभ, कालिकाधाम, गोम्मटगिरी, पश्चिम इंदौरमें हिंदु जनजागृति समितिद्वारा हिंदु धर्मजागृति सभा संपन्न हुई । इसका लाभ लगभग ७०० धर्माभिमानी हिंदुओंने लिया ।
मालवाके महाकुंभमें संपन्न सभामें महामंडलेश्वर संतश्री कम्प्यूटर बाबा, हिंदु जनजागृति समिति (राजस्थान) के श्री. श्रीराम काणे, सनातन संस्थाके श्री. गुरुराज प्रभु, हिंदु जनजागृति समिति (उत्तरप्रदेश) के श्री. निलेश सिंगबाळने सभामें उपस्थित धर्माभिमानियोंका मार्गदर्शन किया ।
१ मईको चक्रधर भगवान श्रीकृष्णकी पावन नगरी मथुराके (उत्तरप्रदेश) तारसी ग्रामके बलभद्रदेव मंदिरमें हिंदु धर्मजागृति सभाका आयोजन किया गया । इस सभाका लाभ लगभग ४०० हिंदुओंने लिया । सनातन संस्थाकी श्रीमती मोनिका सिंह, हिंदु जनजागृति समितिकी ओरसे वाराणसीके प्रवक्ता श्री. निलेश सिंगबाळ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके प्रचारक और केशव धाम आश्रम (मथुरा) के अध्यक्ष श्री. पद्मसिंहजी के मार्गदर्शनका लाभ तारसी ग्रामवासियोंको प्राप्त हुआ । इस समय ‘केशकी आवश्यक देखभाल’ इस ग्रंथका लोकार्पण मा. श्री. पद्मसिंहजीके शुभहस्तोंसे किया गया ।
हिंदु धर्मके लिए कोई भी कार्य करना हो, तो मैं पहले खडा रहूंगा !
- महामंडलेश्वर संतश्री कम्प्यूटर बाबा

मार्गदर्शन करते हुए महामंडलेश्वर संतश्री कम्प्यूटर बाबाने कहा, ‘हिंदु जनजागृति समितिके कार्यकर्ता अपने ही कार्यकर्ता हैं । आज हिंदु धर्मीय धार्मिक संस्कारको भूल रहे हैं । समितिके कार्यकर्ता हमें पुनः वे संस्कार सिखानेका प्रयास कर रहे हैं । हिंदु चाहे कोई भी हो, संत हो, समाजसेवी अथवा नेता हो, उन्हें प्रताडित किया जा रहा है । हिंदु धर्मके लिए कोई भी कार्य करना हो, तो मैं पहले खडा रहूंगा । हमें हिंदुओंको स्मरण करवाना होगा कि, हमारा भी कोई सम्मान है, सामथ्र्य है ! यदि हमें कोई छेडे, तो हम भी शेर हैं, हम उन्हें नहीं छोडेंगे’, ऐसी कठोर चेतावनी भी महाराजजीने धर्मद्रोहियोंको दी ।
क्षणिकाएं
इंदौर१. श्री. नरेन्द्र बक्षी, श्री. मूलचंद पांडेजी, श्री. मंगल कनेरे व श्री. चन्दन रघुवंशीजीने सभी कार्यकर्ताओंके लिए दस दिन तकके निःशुल्क भोजन एवं आवास व्यवस्था की ।
२. संतश्री कम्प्यूटर बाबाजीने धर्मसभाके लिए व्यासपीठ एवं महाकुंभ पर्वमें सभी साधकोंके निवास और भोजनकी व्यवस्था की ।
तारसी (मथुरा)१. मंदिरके अध्यक्ष श्री. कन्हैयालालजी धर्मसभाको लेकर बहुत उत्साहित थे । उन्होंने तंबू (टेन्ट), ध्वनिप्रक्षेपण और व्यासपीठकी संपूर्ण व्यवस्था स्वयं प्रायोजित की ।
२. धर्मसभा स्थलपर १५० से अधिक ग्राम के बालकोंके लिए समितिके कार्यकर्ताओंने संस्कारवर्ग लिया ।
३. मंदिरके पुजारी श्री. खन्ना स्वामीजीने सभाके आयोजन हेतु अपना पूरा सहयोग दिया ।
४. बालनाटिका प्रस्तुत करने हेतु ग्रामके ८ बच्चोंने दो दिनमें ही सिद्धता की ।
सराहना१. आप लोगोंके प्रयास बहुत अच्छे हैं और मैं इसमें सहभागी होना चाहता हूं । - स्वामी श्री अनंत देवाचार्य महात्यागी पंडित अनमोल शर्मा, इंदौर, मध्यप्रदेश.
२. यह सभा हम सभीका मनोबल बढानेवाली, शक्ति प्रदान करनेवाली रही । हमें विश्वास है कि ऐसा ही क्रम चलता रहा तो, आप संपूर्ण विश्वको परिवर्तित कर देंगे । - पं. हरिओम शर्मा, तारसी, पो. धनगांव, मथुरा.